7 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बोधगया बिहार में छत्तीसगढ़…- भारत संपर्क

0
7 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बोधगया बिहार में छत्तीसगढ़…- भारत संपर्क

04 मई 2025 से 15 मई 2025 तक बिहार में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की पुरुष/महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में 1रजत,4कास्य पदक के साथ आशा के अनुरूप चैम्पियनशिप का पदक झटककर सबको मात देते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाकर परचम लहरा दिया है।

छत्तीसगढ़ की व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में पुरुष टीम के राकेश कुमार वढ़दा ने पोल मलखंब में 8.60 ,हेंगिग में 8.45 ,रोप में 8.45 अंक प्राप्त कर 1 रजत, 2 कास्य पदक जीतकर लंबी छलांग लगाई है।

इसी प्रकार मोनू नेताम ने पोल मलखंब में 8.50 अंक के साथ संयुक्त कास्य पदक जीता है।
महिला खिलाड़ी दुर्गेश्ववरी कुमेटी ने पोल मलखंब में 8.35 अंक अर्जित करते हुए कास्य पदक जीता है।
अभी तक छत्तीसगढ़ की पुरुष/महिला खिलाड़ियों ने मलखंब में आशा के अनुरूप उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 1 रजत व 4 कास्य पदक जीता है।
पहले दिन से लेकर अब तक की प्रतियोगिता में टीम चैम्पियनशिप व व्यक्तिगत में 1 रजत एवं 10 कास्य पदक जीतकर पदक तालिका में छत्तीसगढ़ के लिए 11 पदक जोड़े हैं।

व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में रजत/कास्य पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ खेल संचालक तनुजा सलाम, अंजुलस एक्का, सहायक संचालक खेल, शिवराज साहू,वरि. खेल अधिकारी ,टी एन रेड्डी और छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के पदाधिकारीगण सर्वश्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा, अनिल टाह, संरक्षक, प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, डा राजकुमार शर्मा, महासचिव, राजा सरकार, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष,विरेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष,डा.मिलिंद भानदेव,मनोज प्रसाद, पूनम प्रसाद, सौरव पाल,नारायणपुर,चन्द्रेश धृत, राजेन्द्र पटेल़,सारंगगढ़,किशोरकुमार वैष्णव,मनेन्द्रगढ़, पुष्कर दिनकर, अखिलेश नारंग,पामगढ़, पुरेन्द्र कोसरिया, रायपुर, प्रशांत तिवारी, पंचराम वस्त्रकार, कृष्ण प्रसाद यादव ,मुंगेली, अंशु भारती, डा. प्रमोद यादव,कमल निकुंज, एस. के . शेशाद्री, अंबिकापुर, हरप्रसाद कैवर्त आदि ने बधाई व शुभकामना प्रेषित किया है ।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘जिंदगी, परिवार, प्यार से मैं परेशान हो गई हूं…’, लड़की की Insta आईडी हैक… – भारत संपर्क| कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रकों की टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग,…| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमार बस्ती में बांस शिल्प को सराहा: परिवार में शादी के लिए स्वयं… – भारत संपर्क न्यूज़ …| फोन में रखें सरकार के ये 5 ऐप्स, आधे से ज्यादा काम होंगे मिनटो में – भारत संपर्क| नहाती हुई लड़की का वीडियो बना रहा था युवक, पकड़े जाने पर…- भारत संपर्क