तेंदूपत्ता तोड़ने गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला,…- भारत संपर्क

0



तेंदूपत्ता तोड़ने गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, घायलों में दो महिला भी शामिल, भारी दहशत

कोरबा। जिले के जंगलों में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य चल रहा। इस काम में भारी रिस्क है। लगातार तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान जंगली जानवर हमला कर रहे हैं। ग्राम गुरसिया बीट के नेटीभैसा जंगल में मादा जंगली सूअर ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए थे। घायलों में सुहानी (18), पवारो बाई (42) और गंभीर साय (80) शामिल हैं। हमले में सुहानी को गंभीर चोट आई है।जानकारी के मुताबिक 10-12 ग्रामीण जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे। अचानक एक मादा जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान भगदड़ मच गई। अन्य ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। 112 की मदद से घायलों को पोड़ी-उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।ग्रामीणों के शोर मचाने और भगाने के प्रयास के बाद जंगली सूअर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में जंगली सूअर अक्सर देखे जाते हैं, लेकिन इस तरह का हमला पहली बार हुआ है।वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। विभाग ने ग्रामीणों से तेंदूपत्ता तोड़ते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

Loading






Previous articleसवा घंटे देरी से पहुंची लिंक एक्सप्रेस, गर्मी से बेहाल रहे यात्री, मेमू लोकल भी एक घंटे विलंब से पहुंची कोरबा
Next articleलोक अदालत का सार ना जीत ना हार, द्वितीय हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 147872 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क| अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …| इस हिंदू क्रिकेटर को छेड़ा तो खैर नहीं… परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पूर… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क