तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीण पर जंगली सूअर ने किया हमला- भारत संपर्क

0



तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीण पर जंगली सूअर ने किया हमला

कोरबा। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में जंगली सूअर का आतंक जारी है। यहां के जंगल में घूम रहे सूअर ने नोनदरहा सर्किल के छोटकीखार जंगल में हमला कर एक और ग्रामीण को घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गया था तभी वन्य प्राणी ने उस पर हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मदवानी के चारमार निवासी बचन सिंह पिता मालिकराम कंवर 36 वर्ष करतला रेंज के नोनदरहा सर्किल अंतर्गत छोटकीखार जंगल के कक्ष क्रमांक ओए-1440 में तेंदूपत्ता तोडऩे गया था तभी वन्य प्राणी जंगली सूअर आया और अचानक हमला कर दिया। सूअर के हमले में उसका बांया पैर जख्मी हो गया और वह घायल हो गया। घायल बचन सिंह ने मदद के लिए गुहार लगाई जिस पर पास में तेंदूपत्ता तोड़ रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर लहूलुहान हुए युवक को वाहन दिलाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए वन विभाग को सूचित किया। जिस पर उसके अधिकार व कर्मचारी तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायल ग्रामीण की स्थिति जानने के साथ उन्हें वन विभाग की ओर से तत्कालिक सहायता राशि रुपए 500 उपलब्ध कराई।ज्ञात रहे इससे पहले जंगली सूअर ने में एक महिला को घायल कर दिया था। वह भी तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गई थी। जंगल सूअर द्वारा लगातार किए जा रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Loading






Previous articleवीरान पड़ा प्याऊ, नहीं बुझ रही लोगों की प्यास
Next articleहाथियों के विचरण से ग्रामीणों में भारी दहशत, कुदमुरा एवं बालको रेंज में 53 हाथियों की मौजूदगी

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी…- भारत संपर्क| Viral: कोबरा को जिंदा खा गई मुर्गी, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन| Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क