शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार,…- भारत संपर्क

0

शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार, मानिकपुर पोखरी से शव किया गया था बरामद

 

कोरबा। रेलवे कोयला साइडिंग की पोखरी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। 8 मई को मिले इस शव की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। शव जलकुंभी में फंसा हुआ था। जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र 30-32 वर्ष के बीच आंकी गई है। वह पेंट और शर्ट पहने हुए था। पहचान नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा कराया गया। मानिकपुर चौकी पुलिस ने बताया कि शव से दुर्गंध आने लगी थी। सडऩे का खतरा होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक मछली पकडऩे गया होगा और जलकुंभी में फंसने से उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर रही है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। मृत्यु के कारण और परिस्थितियों की जांच जारी है। राहगीरों ने सबसे पहले शव को देखा और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों केदरनाथ में 100 रुपये की मिलती है पानी की बोतल? मजूदर ने बताया इसके पीछे का सच| Vodafone Idea 5G: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, आज से मिलेगा 299 रुपए में… – भारत संपर्क| *मरीजों की एंट्री रजिस्टर में नहीं करने पर दंत चिकित्सक का वेतन रोकने के…- भारत संपर्क| मंत्रिपरिषद के निर्णय – Bharat Sampark news – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025: कौन आया, कौन आएगा और किसे किया मना? जानिए विदेशी खिलाड़ियों पर पू… – भारत संपर्क