दो बाइक को ठोकर मारने के बाद पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक…- भारत संपर्क

0

दो बाइक को ठोकर मारने के बाद पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक सहित तीन घायल

कोरबा। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण कोरबा जिले में सडक़ दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है जिससे दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कोरबा जिला प्रदेश के उन जिलों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। इसकी रोकथाम को लेकर समय-समय पर प्रयास किया जाता है, लेकिन वाहन चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके।तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई। हादसे में कार चालक सहित तीन लोगों चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। दुर्घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कटघोरा थानांतर्गत गांव कटसिरा में रहने वाला एक युवक कार लेकर निकला था। कटसिरा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवक की कार अनियंत्रित हो गई। कार चालक ने सडक़ पर चल रहे दो बाइक को टक्कर मारा, इसके बाद कार सडक़ से उतरकर खेत में स्थित एक पेड़ से टकरा गई। इसके चारों पहिए उपर हो गए। कार चालक को आंशिक चोटें आई है। वहीं इस घटना में घायल दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। घायलों में एक व्यक्ति बांकीमोंगरा थानांतर्गत ग्राम पुरैना का निवासी है। घायलों को कटघोरा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि कार चालक घटना के समय शराब के नशे में था। उसके सिर पर इतना नशा चढ़ गया था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JNU के बाद कानपुर विश्वविद्यालय ने भी दिया तुर्की को झटका, CSJMU ने रद्द कि… – भारत संपर्क| बदल रहा है बिहार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राज्य के खिलाड़ियों ने…| सनातन पुनर्जागरणार्थ 51 शिव कथा आयोजन हेतु संकल्पित… — भारत संपर्क| Apple CEO टिम कुक से बोले ट्रंप, नहीं चाहते इंडिया में करें प्रोडक्शन – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …