मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, असामाजिक तत्वों पर…- भारत संपर्क

0

मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, असामाजिक तत्वों पर आगजनी का संदेह

कोरबा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत गांव बंजारी के एक मकान में आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। चावल सहित अन्य खाद्यान्न की बोरियां भी जलकर राख हो गई है। इससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। सिर छिपाने के लिए भी घर में जगह नहीं है।असामाजिक तत्वों पर आगजनी का संदेह है। बताया जाता है कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम बंजारी में शांति बाई धनुहार का मकान है। गांव में ही शांतिबाई की मां बुधवारो का मकान है। रात लगभग आठ बजे बुधवारो बाई की मकान में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे, आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शांतिबाई भी मां के मकान को देखने के लिए पहुंची। परिवार के सामने ही मकान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि घटना में घर में रखा गया परिवार के सदस्यों का पूरा कपड़ा, बिस्तर, महुआ, चावल सहित अन्य सामान जल गया है। हालांकि ग्रामीणों ने घर में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक थी कि समय पर आग बुझा नहीं सके। परिवार को आशंका है कि किसी शरारती तत्वों ने आग लगाई होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार, मुख्यमंत्री श्री साय…- भारत संपर्क| Viral: बच्चे को ट्रेन में मिला मां जैसा प्यार, वीडियो देखकर आपका भी बन जाएगा दिन| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क