दो लोगों को सांप ने काटा, तत्काल उपचार से बची जान- भारत संपर्क

0

दो लोगों को सांप ने काटा, तत्काल उपचार से बची जान

कोरबा। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडार के आश्रित ग्राम हरदीकछार निवासी रिठाल पैकरा पिता लोदीराम 45 वर्ष को रविवार की रात घर पर सोने के दौरान जहरीले सांप ने हाथ की उंगली में कांट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया। इसी प्रकार एक अन्य घटना पाली टावर मोहल्ला निवासी एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया उन्हें भी परिजनों के द्वारा समय पर पाली सीएचसी ले जाया गया। डॉ. एस कश्यप के द्वारा तत्काल मरीजों का उपचार किया गया। फिलहाल मरीजों की स्थित सामान्य बताई जा रही है। गर्मी में जैसे-जैसे उमस बढ़ रहा है वैसे-वैसे सांपों के बिल से बाहर निकलने का मामला भी आ रहा है। हर साल सर्पदंश से कोरबा में कई लोगों की मौत होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क