किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना- भारत संपर्क

0

किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। दुकान और मकान को चोर निशाना बना रहे हैं।कुसमुंडा क्षेत्र के एक किराना दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में रखे नकदी 30 हजार रुपए सहित अन्य के सामनों की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार आनंद नगर कुसमुंडा में रहने वाले कन्हैया अग्रवाल का 15 ब्लॉक झरनापारा के पास जरनल स्टोर की दुकान है। वह रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा। उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 30 हजार रुपए नकदी, सिगरेट, गुटका सहित अन्य सामान नहीं थे। पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोरों की पातासजी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेड ऑफ स्टेट्स: हॉलीवुड के पर्दे से निकलती अमेरिकी कूटनीति की नई पटकथा – भारत संपर्क| AI, ऐप्स और बदलावों की भरमार! जानें इस हफ्ते की 5 धमाकेदार टेक अपडेट्स – भारत संपर्क| मनसा देवी मंदिर से 50 किमी की दूरी पर हैं ये सुंदर जगहें, बहुत कम लोग हैं जानते| चीख-पुकार, हड़कंप… अमेरिका में विमान के इंजन में लगी आग, 179 यात्रियों की ऐसे बची… – भारत संपर्क| AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने लगाया जीत का चौका, 200 की लड़ाई में वेस्टइंडीज को… – भारत संपर्क