अशोक वाटिका की रौनक हुई बेनूर, लोगों की संख्या हो रही कम- भारत संपर्क

0

अशोक वाटिका की रौनक हुई बेनूर, लोगों की संख्या हो रही कम

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अशोक वाटिका में देखरेख के अभाव में वाटर फाउंटेंन मशीन खराब हो गई। महंगी और आकर्षक लाइटें भी लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। इसकी वजह से लोग पहले की अपेक्षा उद्यान में घुमने के लिए कम पहुंच रहे हैं। उद्यान के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लाइटें बंद होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। वहीं शौचालयों में भी लाइट की सुविधा नहीं है। कुछ लाइटें प्रवेश द्वार पर लगी लाइटें उखडऩे लगी है। इसे लेकर लोगों को काफी असुविधा हो रही है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर ट्रांसपोर्ट नगर से सीएसईबी मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। वर्तमान में इस मार्ग पर डिवायडर निर्माण का कार्य जारी है। इसके बाद भी लापरवाह वाहन चालक सडक़ पर भारी वाहनों को खड़ी कर रहे हैं। इससे लोगों को आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, हृदय से कहा धन्यवाद – भारत संपर्क न्यूज़ …| कंधे पर फूल, चेहरे पर खुशी… कान्स के रेड कार्पेट पर नैंसी त्यागी ने दोबारा… – भारत संपर्क| मथुरा में 90 बांग्लादेशी पकड़े गए, दो ईंट भट्ठों पर कर रहे थे मजदूरी; 28 बच… – भारत संपर्क| जनेऊ लेकर सत्यानाश की शपथ… पटना में बृजबिहारी को श्रीप्रकाश से मरवाया,…| ना गाय का, ना भैंस का… तो फिर कौन सा दूध पीते हैं विराट कोहली? – भारत संपर्क