मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात में शामिल मासूम की हुई…- भारत संपर्क

0

मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात में शामिल मासूम की हुई मौत, गमगीन माहौल में हुई शादी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में शादी हुई। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जिले में मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की मौत हो गई। सुरजपुर से चिमनीभठा आई बारात में दूल्हे का जीजा कार चला रहा था। तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर जीजा ने कार से स्टंट मारने की कोशिश की। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई।हादसे में दूल्हे की गोद में बैठा देढ़ साल का मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिर गया और सिर फटने से उसकी मौत हो गई। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी भी घायल हो गया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की थी।कार में चार लोग सवार थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के जीजा ने कार से स्टंट करने का प्रयास किया। घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था। दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई। मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सुरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी की साली बनी नेता, किसी के रिश्तेदार बने राजदूत…नेपाल की राजनीति के परिवारवाद… – भारत संपर्क| *जशपुर जिले में 56 करोड़ 57 लाख की लागत से 484 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की…- भारत संपर्क| कलेक्टर जन्मेजय महोबे पहुँचे ऑयल पाम के खेत, किसानों को दी…- भारत संपर्क| Rajasthan Police Constable Exam: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए सिटी…| मोबाइल से सोशल मीडिया तक… बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए…