सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जनसमस्याओं का हुआ समाधान — अमर…- भारत संपर्क

0
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जनसमस्याओं का हुआ समाधान — अमर…- भारत संपर्क

शुक्रवार को त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं व समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, नगर निगम, समाज कल्याण सहित अनेक विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जहां विभागीय अधिकारियों ने आमजन के आवेदन प्राप्त कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने शिविर स्थल का दौरा कर सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने और शासन की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो।

शिविर के माध्यम से जनहित से जुड़े अनेक मामलों का निराकरण किया गया, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास और सशक्त हुआ है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 1 नहीं AC के साथ मिलती है 3 तरह की वारंटी, 90% लोग नहीं जानते जवाब – भारत संपर्क| RCB vs KKR: विराट कोहली के लिए चिन्नास्वामी में दिखेगा ‘सफेद सागर’, 8 दिन ब… – भारत संपर्क| *कलेक्टर और एस एस पी ने दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन…- भारत संपर्क| भोजपुरी सिनेमा की 5 ऐसी एक्ट्रेसेस जो करती हैं, सबसे ज्यादा आइटम नंबर्स, दूसरे… – भारत संपर्क