*Breaking jashpur:- जंगल से भटक कर दो दिनों से शहर में कर रही भ्रमण…- भारत संपर्क

0
*Breaking jashpur:- जंगल से भटक कर दो दिनों से शहर में कर रही भ्रमण…- भारत संपर्क

जशपुरनगर,कोतबा:-पिछले दो दिनों से कोतबा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में राष्ट्रीय पक्षी मोर भ्रमण कर रही हैं.कभी किसी के छत में तो कभी घर के लगे पेडों के टहनियों चढ़ जा रही हैं।

यह किसी की पालतु है या जंगल से भटक कर आई है.इसका कोई पुष्टि नहीं हैं.लेकिन आज इस मोर को मुख्य मार्ग से होते हुये बस स्टैंड जाते देखा गया.इस दौरान कुछ लोगों को इसका वीडियो बनाने की होड़ देखी गई.हालांकि कुछ लोगो ने वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में वायरल किया.बीच सड़क में आते-जाते समय मोटरसाइकिल सहित बड़ी वाहनों के आवाजाही में अगल-बगल जाते देखा गया.इसके साथ ही आवारा कुत्तों का खतरा बना हुआ हैं।

मोर जिसे अंग्रेजी भाषा में (peacock) कहा जाता हैं. यह हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी हैं. मोर को राष्ट्रीय पक्षी 1963 में घोषित किया गया था.यह पक्षी भारत देश की संस्कृति और इतिहास से जुड़ा हुआ हैं।

मामले को लेकर पत्थलगांव वन विभाग के एसडीओ कृपा सिंधु से चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.तत्काल ही वन विभाग के कर्मचारियों को भेजकर उसकी देखभाल की जायेगी शाम को उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने की कार्यवाही या उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी सहित भगवान जगन्नाथ का नीलचक्र…- भारत संपर्क| DTU में विदेशी स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया, 8 जून तक करना होगा…| ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ में एक्टिंग ही नहीं, यहां से भी कमाएंगे टॉम क्रूज, चोरी छिपे… – भारत संपर्क| LSG के मालिक संजीव गोयनका भी हो गए दीवाने, RCB vs KKR मैच में जब दिखा ये अद… – भारत संपर्क| सकरी पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच चोरी के…- भारत संपर्क