सीपत पुलिस की सख्त कार्यवाही, भरत रजक को जलाने वाले आरोपी…- भारत संपर्क

0
सीपत पुलिस की सख्त कार्यवाही, भरत रजक को जलाने वाले आरोपी…- भारत संपर्क

सीपत पुलिस ने मारपीट कर गरम तेल में झोंकने की गंभीर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्यवाही पुलिस द्वारा गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की दिशा में की गई सख्त पहल के रूप में देखी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रामकुमार यादव, पिता स्व. महेत्तर राम, उम्र 49 वर्ष
  2. जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन, पिता रामदुलार यादव, उम्र 35 वर्ष
    (दोनों निवासी – सीपत, बजरंग चौक, थाना सीपत, जिला बिलासपुर)

घटना का विवरण:
घटना ग्राम खोहनिया, उच्चभट्ठी स्थित शादीघर की है, जहाँ भरत रजक अपने साथियों के साथ खाना बनाने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान अमन केंवट द्वारा दोसा बनाया जा रहा था, जिससे असंतुष्ट होकर आरोपी जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव ने भरत रजक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद धक्का देकर भरत रजक को गरम तेल की कड़ाही में गिरा दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

भरत रजक को तत्काल शासकीय अस्पताल, सीपत ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर बीटीआरसी अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया। भरत के पेट, कमर, हाथ और चेहरे पर गंभीर जलन के निशान पाए गए। वह लंबे समय से कामकाज करने में असमर्थ है।

प्रकरण में आरोपीगण द्वारा किए गए कृत्य से भरत रजक की जान को संकट में डालने और उसे गंभीर शारीरिक पीड़ा पहुँचाने के कारण धारा 118(2) बीएनएस जोड़ी गई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सीपत पुलिस द्वारा यह कार्यवाही गुंडागर्दी और गंभीर अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।


Post Views: 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वैभव सूर्यवंशी ने चुकाई कुर्बानी की कीमत, 25 मिनट में जो किया, उसका लोहा मा… – भारत संपर्क| आदमखोर गुलदारों के कब्जे में UP का ये जिला! एक साल में इतनी मौतें, आंकड़े द… – भारत संपर्क| उत्तर भारत में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण……| समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण – भारत संपर्क न्यूज़ …| सेना के मान सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा: कौशिक- भारत संपर्क