सभी हमाल मजदूर को प्रधानमंत्री आवास मिले, आयुष्मान कार्ड,…- भारत संपर्क


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संगठन के द्वारा मई दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के हमाल मजदूरों का सम्मान किया गया तथा उन्हें केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संगठन के द्वारा मजदूरों के हित में श्रमिकों के हित में किया जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हमाल मजदूरो का सम्मान करते हुए कहा कि काम मजदूरों के पक्ष में सरकार करे यही हमारी मनसा है। विधायक सुशांत शुक्ला ने छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हक से कहा है कि सभी हमाल मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलना चाहिए सभी के फॉर्म भरे ,आयुष्मान योजना तथा हमाल मजदूरों के परिवार की महिलाओं को महतारी बंधन का लाभ मिले। सत प्रतिशत योजनाएं हमाल मजदूरों के परिवार तक पहुंचे इसके लिए हमाल मजदूर संगठन काम करे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हक की मांग पर हमाल मजदूरों के नियमितीकरण को लेकर तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करने का भरोसा विधायक सुशांत ने मजदूरों को दिलाया है। विधायक सुशांत शुक्ला ने हमाल मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने की पहल करते हुए कहा है कि अभी सर्वे चल रहा है। नाम जुड़वाने की अपील करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड सभी बनवा लेवें। 5 लाख तक मुफ्त इलाज हकी सुविधा मिल सके। विधायक ने कहा कि श्रम कार्ड भी बहुत कम लोगों के बने हैं सभी लोगों का श्रम कार्ड बनना चाहिए । यह आपके परिवार के हित में भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हक की मांग पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा है कि हमाल मजदूरों का नियमितीकरण के लिए वह हमाल मजदूरों की आवाज को विधानसभा में उठाएंगे। मजदूरों के लिए भवन की जरूरत पर उन्होंने कहा कि वे अपने बेलतरा क्षेत्र में भवन बनकर। देंगे ताकि मजदूर परिवारों के बच्चों की शादी हो सके सुख-दुख का काम हो सके ,सभी संगठित होकर इस पर काम करेंगे। विधायक ने कहा कि न्यूनतम वेतनमान हमारे मजदूर को मिलता है इस पर भी चर्चा होना चाहिए मनरेगा के बराबर मजदूरों का भुगतान होना चाहिए और रोजगार भी मिलना चाहिए। पंजीकृत मजदूरों का शासन की योजना का लाभ मिलना चाहिए। मजदूरों का पंजीयन अनिवार्य होना चाहिए।। जीवन बीमा का लाभ मिलना चाहिए। ताकि राज्य सरकार के सुशासन की प्रतिपूर्ति हो सकतीहै। शासन उन्होंने इकबाल हक को बड़ी जिम्मेदारी की है। प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वे का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी मजदूर संगठन की है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा है कि किसान हमारे मजदूर संगठन हमारी ताकत है। हमाल मजदूरों में संगठन में एकता है ताकत है। शक्ति है। हमाल मजदूर संगठन की आवाज है ।
छत्तीसगढ़ एकता हमार मजदूर संगठन के अध्यक्ष इकबाल हक ने कहां है कि छत्तीसगढ़ का हमाल मजदूर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहता है, खाद्यान्न योजना, में काम करने वाले हमार मजदूरों का नियमित्तिकरण करने के लिए उन्होंने विधायक सुशांत शुक्ला के समक्ष मांग रखी। छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संगठन पिछले 40 सालों से बिलासपुर जिले में एवं प्रदेश में हमाल मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ रहा है।प्रदेश में 10,000 से अधिक हमाल मजदूर संगठन से जुड़कर काम कर रहे हैं। बिलासपुर जिले में 1000 से अधिक मजदूर कार्यरत हैं। इकबाल हक ने मजदूरों के हित में समस्याओं को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला के समक्ष मांग रखी। इकबाल हक ने कहा कि सभी मजदूरों को बीमा तथा स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है और संगठन के द्वारा समस्या पर हमाल मजदूरों के परिवारोंकी सहायता भी की जाती है। संरक्षक विष्णु विन्दल ने कहा कि मजदूर दिवस पर श्रम की चर्चा करते हुए कहा कि जब मजदूर साथी कंधा से कंधा मिलाकर काम करते हैं तो विकास होता है। संरक्षक अमित दुबे ने कहा है कि जब से मजदूर यूनियन बना है। जब से संगठन हम सब मिलकर चला रहे हैं। पूरा संगठन का हिसाब , लेखा जोखा हमाल मजदूर साथी ही रखते हैं। हमार मजदूर संगठन का कार्यक्रम हमाल मजदूरों के द्वारा किया जा रहा है। शेख निजामुद्दीन में भी कहां है कि श्रमिकों के सम्मान के लिए, हक़ लड़ने के लिए संकल्प लेते हैं। इस देश के विकास में श्रमिकों का बहुत-बहुत बड़ा योगदान है। विधायक सुशांत शुक्ला तथा राजेश सूर्यवंशी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हमाल मजदूरों को सम्मानित भी किया।
जिला खेल मैदान में आयोजितआज के हमाल मजदूरों के सम्मान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ एकता मजदूर संगठनके इकबाल हक, संरक्षक मंगल सिंह छाबड़ा, विष्णु विदल, अमित दुबे, शेख़ निजामुद्दीन,भगवती साहू ,ओमप्रकाश देवांगन, सलामुहुद्दीन, गोपाल यादव, सैयद इंसान अली ,हरि ओम कश्यप, आदि मौजूद थे। आपका संचालन मजहर खान ने किया।
Post Views: 4
