बांगो बांध से केवल बिजली उत्पादन के लिए दिया जा रहा पानी,…- भारत संपर्क

0

बांगो बांध से केवल बिजली उत्पादन के लिए दिया जा रहा पानी, बांध में महज 26.5 फीसदी जलभराव शेष

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। बांध में महज 26.5 फीसदी पानी शेष है। बांध लगभग 74 फीसदी खाली हो चुका है। विकट स्थिति को देखते हुए पावर संयंत्रों को ही पानी दिया जा रहा है। बिजली उत्पादन के लिए रोजाना 375 क्यूसेक पानी बांध से छोड़ा जा रहा है। बांगो बांध की कुल जल भराव क्षमता 359.66 मीटर है। वर्तमान में बांध में 343.5 मीटर पानी भरा हुआ है। जो कुल जल भराव का 26.5 प्रतिशत है। संयंत्रों को बिजली उत्पादन के लिए पानी देने के कारण लगातार बांध का जल स्तर कम होता जा रहा है। रोजाना लगभग एक सेंटीमीटर जल स्तर कम हो रहा है। इस बार सिंचाई के लिए बांध से काफी पानी छोड़ा गया है। 30 अप्रैल तक बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। बांध का जल स्तर 30 फीसदी तक पहुंचने के बाद सिंचाई के लिए पानी छोडऩा बंद कर दिया गया है। अब बांध में जल भराव के लिए बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार छत्तीसगढ़ में भी मानसून का प्रवेश जल्दी होगा। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हुई तो जल भराव तेजी से होगा। ऐसी स्थिति में एक बार फिर बांगो बांध लबालब हो जाएगा।
इस बार बांध में जहां 26.5 फीसदी पानी शेष रह गया है। बीते साल की बात की जाए तो इस दौरान बांध में लगभग 37 फीसदी पानी था। पिछले 10 से 15 वर्षों के दौरान बांध का जल स्तर इतना नीचे पहुंचा है। 15 जून तक मानसून सक्रिय होता है ऐसे में बांध का जल स्तर इस बार 20 से 22 फीसदी तक नीचे जा सकता है। वर्षा ऋतु के दौरान बांध के गेट खोलकर पानी छोडऩे की नौबत आ गई थी। इस बार सिंचाई के लिए कई गुना अधिक पानी छोड़े जाने से यह स्थिति निर्मित होने की बात जानकार कह रहे हैं।
वर्जन
बांध से 30 अप्रैल से सिंचाई के लिए पानी छोडऩा बंद कर दिया गया है। केवल औद्योगिक संयंत्रों के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। संयंत्रों को ही तीन घंटे में 375 क्यूसेक मीटर पानी दिया जा रहा है। बांध का जल स्तर वर्तमान में 343.5 मीटर है।वर्तमान में बांध में 26.5 फीसदी पानी है।
एस तिवारी, ईई हसदेव बांगो बांध

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क