बिलासपुर में 2 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे बहुआयामी विकास…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर में 2 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे बहुआयामी विकास…- भारत संपर्क

नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से बिलासपुर शहर में ₹2 करोड से अधिक की लागत से विभिन्न बहुउद्देशीय विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

इन कार्यों के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में कुल 45.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है,सामुदायिक भवन में 56 लाख एवं सामाजिक भवन में 90 लाख के साथ साथ विकास के अन्य कार्यों में 13 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है

नवयुवक कान्य कुब्ज विकास समिति, अज्ञेय नगर पार्क के पीछे,अटल वाटिका के समीप एवं वार्ड नं 43 के सामुदायिक भवनों में कुल 56 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में शहर में सामाजिक कल्याण हेतु वाल्मीकि समाज, चंद्रपुरिया कसौंधन वैश्य समाज, कायस्थ समाज,सतनामी समाज अहिरवार समाज एवं श्रीवास समाज के सामाजिक भवनों के लिए 90 लाख की मंजूरी दी गई। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के ध्येय से लालालाजपत राय शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल,बंगाली स्कूल,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, शासकीय शाला में सामग्री क्रय, कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्य हेतु कुल 45.5 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही साथ नगर में अनेक प्रकार के जनकल्याण हेतु ओपन जिम एवं अन्य कार्यों के लिए 13 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि “बिलासपुर के चहुंमुखी विकास के लिए यह स्वीकृतियाँ एक मजबूत आधार बनेंगी। हमारी सोच केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज, हर मोहल्ले, हर वर्ग को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। शिक्षा से लेकर समाजिक समरसता और नागरिक सुविधाओं तक—हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास हमारा संकल्प है। जनता की आशाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देकर हम बिलासपुर को एक आदर्श, स्मार्ट और मानव केंद्रित शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति की शराब की लत से परेशान पत्नी ने गूगल पर सर्च कर बनाया…- भारत संपर्क| UP का अगला DGP कौन? कयास तेज; चयन प्रक्रिया को लेकर नाखुश पूर्व डीजीपी, बोल… – भारत संपर्क| लालू यादव का बड़ा फैसला, बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी से निकाला, परिवार से…| कोई भी ऐप सही से काम ना करे तो डिलीट करने से पहले चेक करें ये सेटिंग्स – भारत संपर्क| JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड आंसर-की जारी, 27 मई तक दर्ज कराएं…