भाजपा पूर्वी मंडल बिलासपुर द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की…- भारत संपर्क

0
भाजपा पूर्वी मंडल बिलासपुर द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 26 मई 2025 — भाजपा पूर्वी मंडल बिलासपुर के मंडल अध्यक्ष श्री राकेश लालवानी के नेतृत्व में आज प्रीमियर अकादमी शैक्षणिक संस्थान में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक लोकमाता पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी मुख्य वक्ता रहीं। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्र गुम्बर एवं प्रीमियर अकादमी की प्रबंध निदेशक डॉ. रॉनित गुम्बर ने छात्र-छात्राओं को रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन और उनके योगदान से अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री शेखर पाल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, पार्षद वल्लभ राव, पार्षद दिनेश देवांगन, विक्की रजक, विकास सलूजा, भुनेश्वर कश्यप, नितिन छाबड़ा, देवाशीष दत्ता, रवि घोष, संदीप, राजा, लोकेश्वरी राठौर, बरखा चंद्राकर, पूजा इंगोले, सकीना बेगम, अर्चना मल्लेवार, सुष्मिता प्रामाणिक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में रानी अहिल्याबाई होलकर जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रसारित करना रहा। संगोष्ठी में छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के…- भारत संपर्क