सडक़ हादसे में खदान कर्मी हुआ घायल- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में खदान कर्मी हुआ घायल

कोरबा। बांकीमोंगरा के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। हादसे में स्कूटी सवार अंबेडर नगर बनवारी साइड बांकीमोंगरा में रहने वाला खदान कर्मी पंचुराम साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना पांच मई की है। पंचुराम एसईसीएल सिंघाली खदान में कार्यरत था। वह स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एयू 6630 वापस घर लौट रहे थे।बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग एक ढाबा के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 04 पीके 4100 के चालक ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। हादसे में पंचु घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एसईसीएल बांकीमोंगरा के अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से पंचु को बिलासपुर हायर सेंटर रेफर किया गया। पंचु के पुत्र जय राम ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में खाद गोदाम में चोरी, किसान परेशान, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस – भारत संपर्क न्यूज़ …| ट्रंप की धमकी के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर, लेकिन थाई नेता ने रखी ये शर्त… – भारत संपर्क| *सावन महोत्सव और विजय दिवस का भव्य आयोजन : डी पी एस प्राइमरी बालाजी एवं देव…- भारत संपर्क| 1000 रन… केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले एशिया के सिर्फ दूसरे खिल… – भारत संपर्क| अब WhatsApp की DP बनेगी Instagram या Facebook वाली फोटो! जानें नया फीचर क्या है – भारत संपर्क