सडक़ हादसे में महिला व युवक घायल- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में महिला व युवक घायल

कोरबा। पाली क्षेत्र के केराझरिया कोसाप्लांट के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को ठोकर मार दिया। हादसे में ग्राम नानपुलाली में रहने वाली ललिता बाई घायल हो गई। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। ललिता अपनी सहेली उर्मिला के साथ ग्राम पाली में ईंट बनाकर वापस घर लौट रही थी। केराझरिया कोसाप्लांट पुल के पास पहुंची थी। इस बीच पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने महिला को ठोकर मार दिया। वह सडक़ पर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। आरोपी चालक अभिलाश यादव है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में इमलीडुग्गु निवासी घनश्याम यादव घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। घनश्याम बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचा था। इस बीच तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक चालक सडक़ पर गिर गया। चालक घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी चालक ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने उक्त दोनों मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के…- भारत संपर्क| पुरानी गेंद से लेकर बाउंड्री पर कैच तक… क्रिकेट में इस तारीख से लागू होंग… – भारत संपर्क| इन्वर्टर कितने तरह के होते हैं? घर के लिए कौन सा है सबसे सही? – भारत संपर्क