नाबालिग किशोरी को भगाकर दिल्ली ले जाकर नाबालिग लड़का करता…- भारत संपर्क

0
नाबालिग किशोरी को भगाकर दिल्ली ले जाकर नाबालिग लड़का करता…- भारत संपर्क

कोटा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी एक दिन घर में किसी को बिना कुछ बताएं कहीं चली गई। नाबालिग किशोरी के इस तरह गायब होने पर परिवार परेशान हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के यहां उसे ढूंढा लेकिन कुछ पता न चलने पर कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इधर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की का एक नाबालिग दोस्त भी गायब है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मोबाइल नंबर के आधार पर उनका लोकेशन दिल्ली में मिला, जिसके बाद एक टीम दिल्ली रवाना हुई, जहां नाबालिफ़ किशोरी अपने कथित प्रेमी के पास से बारामद हुई। मजे की बात यह है कि उसका प्रेमी भी नाबालिग ही है, जो नाबालिग किशोरी को विवाह करने के नाम पर अपने साथ भगा कर ले गया था। शायद उसे कानून की जानकारी नहीं थी तभी उसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार के अलावा पोस्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। नाबालिग होने की वजह से उसे किशोर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।


Post Views: 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क| अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …| इस हिंदू क्रिकेटर को छेड़ा तो खैर नहीं… परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पूर… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क