खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच — भारत संपर्क

0
खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच — भारत संपर्क

टेकचंद

तखतपुर – क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम परसाकापा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परसाकापा निवासी रमाकांत साहू आज सुबह बारिश थमने के बाद खेत में ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य हेतु पहुँचा था। खेत में काम करते समय ट्रैक्टर जैसे ही मेड़ पर चढ़ा, वह असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही रमाकांत साहू उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाँव में इस हादसे से शोक की लहर है और ग्रामीणों ने रमाकांत साहू के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


Post Views: 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एशिया कप 2025 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, सामने आया ये अपडेट – भारत संपर्क| पर्यावरण को लेकर ICJ का ऐतिहासिक फैसला, दुनिया भर की सरकारों की बढ़ सकती है चिंता – भारत संपर्क| UP: ट्रेनी महिला सिपाहियों के हंगामे का असर! 2 IPS पर एक्शन, एक को किया सस्… – भारत संपर्क| बिहार चुनाव बहिष्कार पर मंथन: RJD ने कांग्रेस के जरिये INDIA गठबंधन को भेजा…| महिलाओं के अकाउंट में आएंगे 2100 रुपए, इस राज्य सरकार ने कर…- भारत संपर्क