सुशासन तिहार के अंतर्गत बस्तर जिले के नारायणपाल पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
सुशासन तिहार के अंतर्गत बस्तर जिले के नारायणपाल पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री  ने नारायणपाल की देवगुड़ी में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नारायणपाल स्थित प्राचीन देवगुड़ी परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कंकालीन मां, मुसरिया माता एवं घाटी मुड़ीन तेल गिन माता के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवगुड़ी में पूजा कर मुख्यमंत्री ने बस्तर की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी संस्कृति और जनभावनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर  सांसद श्री महेश कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष  मति वेदवती कश्यप सहित क्षेत्र के  जनप्रतिनिधि गण मुख्यमंत्री  प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसव राजू एस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*Breaking jashpur:-राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवाओं के नाम पर सड़कों…- भारत संपर्क| गूगल से दुश्मनी मोल ले रही सैमसंग, इस कंपनी से मिल लिया हाथ – भारत संपर्क| रतनपुर में तेज रफ्तार मजदा पलटी, वाहन में ढाई घंटे तक फंसे…- भारत संपर्क| हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| सरवानी शासकीय स्कूल में आयोजित समर कैंप के दौरान नैतिक…- भारत संपर्क