पैसों के लेनदेन में जानलेवा हमला कर 3 महीने से फरार आरोपी को…- भारत संपर्क

0
पैसों के लेनदेन में जानलेवा हमला कर 3 महीने से फरार आरोपी को…- भारत संपर्क

आकाश मिश्रा

हत्या के प्रयास का आरोपी 3 महीने बाद पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके ऊपर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। रुपयों के लेनदेन के मामले में आरोपियों ने मोहम्मद फरजान खान पर जान लेवा हमला किया था। 29 अक्टूबर की शाम ग्राम मेंडरा में जैदुल हक, रविशंकर उपाध्याय, सोनू उर्फ शेख रहीम द्वारा रकम की लेनदेन के विवाद में स्टिक, रॉड और चाकू से फरजान खान उर्फ राजा पर जान लेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले का आरोपी रविशंकर उपाध्याय घटना के दिन से फरार था। पुलिस ने उस पर ₹5000 का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रवि शंकर उपाध्याय अपने तिफरा स्थित घर में छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ा, जिसके खिलाफ धारा 307, 34, 25- 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Donald Trump and Vladimir Putin Talks Live Updates: क्या खत्म हो जाएगा रूस और यूक्रेन… – भारत संपर्क| ये हैं 6 तरह के औषधीय पौधे, इन्हें घर में उगना भी है बेहद आसान| OMG! थाईलैंड के जंगल में मिला दुनिया का सबसे अनोखा केकड़ा, चटकदार रंग देख हैरान हुए…| Box Office Collection Worldwide: पहले ही दिन दुनियाभर में ‘वॉर 2’ ने छापे 82… – भारत संपर्क| आ गया Google का ‘Flight Deals’ AI टूल, मिनटों में ढूंढेगा सस्ती हवाई टिकट! – भारत संपर्क