पर्यावरण दिवस पर बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल द्वारा…- भारत संपर्क

0
पर्यावरण दिवस पर बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल द्वारा…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 5 जून 2025

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सफल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोनी, बिलासपुर के परिसर में आयोजित हुआ।

इस आयोजन में चिकित्सा संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ Dr. B.P. Singh (मेडिकल सुपरिटेंडेंट), Dr. Ramnesh Murti (डीन, CIMS), Dr. Bajrang Lal Bansal (कार्डियोलॉजिस्ट, S.S.H. CIMS कोनी) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उनके साथ-साथ अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

बंगाली समाज की ओर से Sujit Mitra (उपाध्यक्ष, CBA, मोंपका), डॉ. श्रीमती चंदना मित्रा (प्राचार्य, नवीन संगीत महाविद्यालय), जयंती सरकार, सपना जना, शारदा, सृष्टि दास और जयंती विश्वास ने इस अभियान में भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर अस्पताल परिसर में फूलदार, फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह एक सतत प्रयास है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। डॉ. बी.पी. सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है।”

महिला मंडल की सदस्याओं ने विशेष रूप से इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाया और लोगों को भी इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा यह संकल्प लिया गया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी।

इस पुनीत कार्य के लिए बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल की सराहना की जा रही है और यह आयोजन समाज के अन्य वर्गों के लिए भी एक प्रेरणा बन गया है।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

30 की एज में इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में ढीली नहीं पड़ेगी स्किन| B. Tech In Design: IIT दिल्ली ने शुरू किया बीटेक इन डिजायन, सिर्फ जेईई एडवांस्ड…| शाहिद अफरीदी का निधन? पाकिस्तानी मीडिया के वायरल VIDEO से मची सनसनी, क्या ह… – भारत संपर्क| अटल विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की गई…- भारत संपर्क| कलेक्टर ने की जिला सहकारी बैंक के काम- भारत संपर्क