पर्यावरण दिवस पर एसबीआई आरसेटी कोनी से निकली जागरूकता रैली,…- भारत संपर्क

0
पर्यावरण दिवस पर एसबीआई आरसेटी कोनी से निकली जागरूकता रैली,…- भारत संपर्क

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)कोनी द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बनाए रखने का संदेश दिया गया।
रैली में तखतपुर, मस्तूरी एवं बिल्हा विकासखंड की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” से जुड़ी कृषि सखी दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीदियों ने पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाई। हाथों में तख्तियां लिए और पर्यावरण से जुड़े नारों के साथ उन्होंने लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के निदेशक श्री राजेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय दीप्ति मंडल, संकाय सदस्य पुरषोत्तम कहरा, वीडियोग्राफी ट्रेनर व असेसर रविन्द्र चोपड़ा, सहयोगी अरुण कुमार बंजारे एवं रमाशंकर मसराम, तथा नर्सरी व खेतीबाड़ी प्रशिक्षक दीनदयाल यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति से जुड़ने और संरक्षण की शपथ ली।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छ भारत-हरित भारत अभियान के तहत स्मृति वाटिका समेत अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस, पीएम आवास हितग्राहिया ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियो द्वारा अपने घरों के आस-पास पौधरोपण किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में आवास के आस-पास फलदार पौधो का रोपण किया गया। जिले के ब्लॉक मस्तूरी, कोटा, बिल्हा एवं तखतपुर में ग्राम पंचायत भिलाई, बहतराई, बकरकुडा, परसदा एवं जेवरा में आवास के हितग्राहियों ने पौधरोपण किया।


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2025: नीट यूजी 2025 राउंड 1 सीट अलाॅटमेंट…| सलमान खान के शो में अनाया बांगर? लड़का से लड़की बनने के बाद Bigg Boss 19 का… – भारत संपर्क| ‘पहले आओ, पहले टिकट पाओ’… स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में फ्री में दिखाई जाएग… – भारत संपर्क| जीविका कर्मचारियों को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा डबल वेतन| KBC 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 1 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल, क्या… – भारत संपर्क