जिले को प्रदूषण मुक्त करने रोपे जाएंगे दो लाख 82 हजार पौधे,…- भारत संपर्क

0

जिले को प्रदूषण मुक्त करने रोपे जाएंगे दो लाख 82 हजार पौधे, कोरबा और कटघोरा वन मंडल ने तय किया लक्षय

कोरबा। प्रदूषण कोरबा जिला की सबसे गंभीर समस्या बनी हुई है। कहीं राखड़, तो कहीं कोयला डस्ट की वजह से लोग काफी परेशान हैं। इस प्रदूषण की समस्या को कुछ हद तक कम करने के लिए वन विभाग जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधेरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। बताया गया कि कोरबा और कटघोरा वनमंडल द्वारा कुल दो लाख 82 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। कटघोरा में कैंपा के तहत क्षेत्र में एक लाख 41 हजार से अधिक पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी तरह वनमंडल कोरबा में 76 हजार पौधे अलग-अलग स्थानों पर रोपे जाएंगे। इसके अलावा 65 हजार से अधिक पौधे लोगों वितरण किए जाएंगे, ताकि लोग अपने घर के आसपास पौधे लगा सके। दोनों ही वनमंडल क्षेत्र अंतर्गत पौधरोपण का कार्यक्रम पर्यावरण दिवस पर गुरुवार से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: पति के आते ही गर्लफ्रेंड की बालकनी से कूद गया बॉयफ्रेंड, पड़ोसी ने कैमरे…| *”बाइकर्स ऑफ जशपुर” गैंग पर SSP शशि मोहन सिंह एवं टीम ने किया सर्जिकल…- भारत संपर्क| इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, वर्ल्ड कप से ठीक पहले ल… – भारत संपर्क| Starlink में जियो वाला दांव चलेंगे मस्क! अंबानी-मित्तल को ऐसे देंगे टक्कर – भारत संपर्क| आरएसएस कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम मध्यक्षेत्र का समापन, 382…- भारत संपर्क