डीजे वाहन और कार के बीच हुई टक्कर- भारत संपर्क

0

डीजे वाहन और कार के बीच हुई टक्कर

कोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र के ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर माजदा और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई है। माजदा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और डीजे साउंड बॉक्स गिर गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। ग्राम तिलकेजा निवासी गौरी प्रसाद गोंड़ रुमगरा से डीजे बजाने के बाद वापस घर लौट रहा था। गाड़ी में गौरी के साथ उसके साथी पंकज यादव, ओम प्रकाश राहुल चौहान, निखील राज और निखिल कंवर सवार थे। माजदा क्र. सीजी 12 एस 3558 है और कार क्रमांक सीजी 12 आर 5784 में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंग्लैंड में बनने वाली खास गेंदों को घर ले गया था टीम इंडिया का ये बल्लेबाज… – भारत संपर्क| रणबीर ‘राम’, तो आमिर ‘कृष्ण’… वो 7 एक्टर्स, जो भगवान बन तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे…- भारत संपर्क| नाक और ठुड्डी पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे| Viral Video: जींस-टॉप पहनकर पाकिस्तान की सड़कों पर घूमी लड़की, देखिए फिर क्या हुआ