हाथियों का झुंड लगातार बदल रहा लोकेशन, कोरबी सर्किल से…- भारत संपर्क

0

हाथियों का झुंड लगातार बदल रहा लोकेशन, कोरबी सर्किल से सेमरहा जंगल पहुंचे 11 हाथी, कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में दो दल की बनी है मौजूदगी

कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथी लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में सक्रिय 11 हाथियों का दल एक बार फिर पसान रेंज के सेमरहा जंगल पहुंच गया है। हाथियों के दल ने यहां पहुंचने के बाद तत्काल कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन उत्पात मचाए जाने की संभावना को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है। वहीं सेमरहा व आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ निगरानी तेज कर दी गई है। 11 हाथियों के अन्यत्र जाने के बावजूद अभी भी केंदई रेंज में 16 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिनमें से 10 हाथी लालपुर तथा 6 कापानवापारा के जंगल में सक्रिय हैं। रेंज में मौजूद हाथियों का दल शांत है, वहीं मड़ई क्षेत्र में 4 हाथी घूम रहे हैं। जटगा रेंज में 14 हाथियों का दल काफी दिनों से जंगल में डेरा जमाया हुआ है। हाथियों का यह दल जंगल ही जंगल विचरण करते रहता है। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी जंगल में हाथियों का दो दल अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहा है। यहां मौजूद हाथियों ने बीती रात खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाया और दो ग्रामीणों के खेत में लगे धान को तहस-नहस कर दिया। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्लिसरीन कैसे बनाई जाती है? जानें इसे चेहरे पर लगाने के बेस्ट तरीके| WTC Final 2025: लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फाइन… – भारत संपर्क| *breaking jashpur:- कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रभारी प्राचार्य को…- भारत संपर्क| अपनों से मुलाकात में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने अपनी…- भारत संपर्क| तारबाहर पुलिस की तत्परता से झपटमारी के आरोपी चंद घंटों में…- भारत संपर्क