चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 1 जुलाई को- भारत संपर्क

0

चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 1 जुलाई को

कोरबा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदो पर चुनाव एक जुलाई को होगा। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। चेंबर भवन में सूची चस्पा की गई है, इसका अवलोकन कर सकते हैं। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 15 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चेंबर भवन में जमा कर सकते हैं।17 जून को सुबह 11 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन, दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन। शाम 4:00 बजे तक नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 1 जुलाई मंगलवार को संगठन के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दिन शाम 4 बजे तक मतदान का समय रहेगा। शाम 5 बजे से मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व महामंत्री के एक-एक पद के लिए चुनाव संपन्न होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रात के बचे रोटी, चावल और दाल को दें जायके का ट्विस्ट, बनाएं ये टेस्टी डिशेज| *breaking news:- जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, दो नाबालिक सहित…- भारत संपर्क| इरफान खान-कोंकणा सेन की जोड़ी, केके का अलविदा… 18 साल बाद कितनी बदल गई मेट्रो… – भारत संपर्क| मुकेश अंबानी का Reliance Jio हुआ ठप, क्या आपको भी हो रही ये दिक्कतें – भारत संपर्क| राशी स्टील प्लांट के ठेकेदार पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए…- भारत संपर्क