कॉफी प्वाइंट में असामाजिक तत्वों ने की तोडफ़ोड़, तोडफ़ोड़ करने…- भारत संपर्क

0

कॉफी प्वाइंट में असामाजिक तत्वों ने की तोडफ़ोड़, तोडफ़ोड़ करने वालों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोरबा। वनमंडल कोरबा अंतर्गत कॉफी प्वाइंट में कुछ अराजक तत्वों द्वारा गुरुवार-शुक्रवार की दरयानी रात करीब दो बजे तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। यहां दरवाजे, खिड़कियों को तोडक़र नुकसान पहुंचाने के साथ ही छत पर मौजूद फर्नीचर के सामानों को भी तोडफ़ोड़ किया गया। आरोपियों की तलाश को लेकर कॉफी प्वाइंट बेरियर में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल अभी किसी भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बालको थानांतर्गत कॉफी प्वाइंट को पर्यटन स्थल के रूप में वन विभाग द्वारा विकसित किया गया है। यहां लोग प्रकृति का नजारा देखने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कुछ लोग रात में भी यहां पहुंचते हैं। गुरुवार देर रात यहां करीब 10-12 युवक पहुंचे थे। रात करीब 2 बजे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करते देख यहां तैनात कर्मचारी सरवन यादव ने युवकों को हंगामा करने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। इससे डरकर यहां तैनात चार कर्मचारी अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद युवकों ने तोडफ़ोड़ कर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और भाग निकले। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह मामले की रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क| विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर भारत माता आंग्ल माध्यम शाला…- भारत संपर्क