इस सोमवार से खुलेंगे स्कूल,जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव सरकंडा…- भारत संपर्क

0
इस सोमवार से खुलेंगे स्कूल,जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव सरकंडा…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 15 जून 2025/ डेढ़ महीने के अवकाश के बाद कल 16 जून को स्कूल खुलेंगे। राज्य सरकार इसे जनता की भागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम कल सोमवार 16 जून को आयोजित किया गया है। पीएमश्री सैजेस कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस मौके पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री दिलीप लहरिया, श्री सुशांत शुक्ला, श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति नगर निगम श्री विनोद सोनी तथा उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ललिता संतोष कश्यप शामिल होंगी।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क| अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …| इस हिंदू क्रिकेटर को छेड़ा तो खैर नहीं… परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पूर… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क