सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए…- भारत संपर्क

0
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए…- भारत संपर्क

रायपुर 19 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बीएड सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के निर्णय के बाद सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी।

छत्तीसगढ़ में 2023 में सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित एवं बीएड अहर्ता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का यह काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर में चल रही है।
काउंसलिंग प्रतिदिन सवेरे 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार
17 जून से शुरू हुई है। 17 और 18 जून 2 दिनों को मिलाकर 601 शिक्षकों को बुलाया गया था, जिसमें 595 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग एवं रिक्त पदों की जानकारी अभ्यर्थी portal.cg.nic.in पर देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी नियत तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वे काउंसलिंग के अन्य दिवसों में उपस्थित हो सकते हैं।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जब विलेन बनकर छा गए थे संजय दत्त, ऋतिक-प्रियंका की फिल्म ने जमकर छापे थे नोट – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे प्रदेश के लोकतंत्र…- भारत संपर्क| *big breaking:- 5 घंटे से जान अटकी है नदी के रौद्र रूप में, बचाने के लिए…- भारत संपर्क| प्रतिबंधित सड़क पर हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए…- भारत संपर्क| Anderson-Tendulkar Trophy: भारत-इंग्लैंड की नई टेस्ट ट्रॉफी लॉन्च, जानिए क्… – भारत संपर्क