मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जिले में तय समय के एक दिन बाद दी…- भारत संपर्क

0

मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जिले में तय समय के एक दिन बाद दी दस्तक, सुबह बादल छाने के साथ-साथ रुक-रुककर हो रही बारिश

कोरबा। प्रदेश में दस्तक देने के बाद आखिरकार मानसून जिले में भी मंगलवार को सक्रिय हो गया और इसी के साथ मानसून का इंतजार खत्म हुआ। पूरे जिले में मानसून सक्रिय हो गया। दंतेवाड़ा में आने के बाद मानसून भटक गया था। सिस्टम सक्रिय होने के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून आगे बढ़ा, सोमवार के बाद मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बार समय से मानसून 1 दिन लेट में दस्तक दी है। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। वहीं किसान इस बार अच्छी बारिश के साथ अच्छी खेती किसानी होने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक रूक रूक कर बारिश होती रही। जिले में मानसून ने अपने निर्धारित समय से 1 दिन बाद दस्तक दी है। इस बार केरल सहित छत्तीसगढ़ में मानसून का दस्तक समय से पहले हुआ था। इसके साथ जिले में झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके बाद मानसून रूठ सा गया था। तगड़ा सिस्टम सक्रिय होने के बाद 1 दिन बाद मानसून आगे बढ़ते हुए जिले में दस्तक दे दी। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने किया है। जिले में मानसून पहुंचने का सही समय 15 व 16 जून है।अधिकांश समय लेट में मानसून पहुंचने से किसान खेती किसानी में पिछड़ जाते थे। क्योंकि जिले में अधिकांश लेई व रोपा पद्धति से खेती करते हैं। किसानों का कहना है कि इस बार समय में मानसून पहुंचने से अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल भी होगी। जिले में मानसून पहुंचने के बाद पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए। केरल व प्रदेश के दंतेवाड़ा में समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद भी जिले में एक दिन बाद मानसून पहुंची। दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ और भाग, गुजरात के कुछ और भाग, विदर्भ के बचे भाग, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से, ओडिशा के बचे हुए भाग में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा दिशा, इंदौर, पचमढ़ी, मालदा, अंबिकापुर, हजारीबाग सुपौल है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन छिटपुट बारिश की संभावना है। दो दिन बाद झमाझम बारिश दो दिन होगी। इसके बाद फिर एक तगड़ा सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनने वाला है। इसके असर से 25-26 जून को झमाझम बारिश की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल माँ कौशल्या धाम का निर्माण…- भारत संपर्क| *शाला प्रवेश उत्सव:-तिकल लगाकर किया स्वागत,नन्हे बच्चों को…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| रियल मैड्रिड के स्टार किलियन एम्बाप्पे अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए अचानक क… – भारत संपर्क| क्यों iPhone चलाने वालों से Google ने कहा- ‘अनइंस्टॉल कर दो यूट्यूब’? ये है वजह – भारत संपर्क