अपराधियों पर शिकंजा कसती सरकंडा पुलिस — धारदार हथियार के साथ…- भारत संपर्क

0
अपराधियों पर शिकंजा कसती सरकंडा पुलिस — धारदार हथियार के साथ…- भारत संपर्क

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जून 2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद नगर, बंधवापारा क्षेत्र में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर आरोपी दिनेश लालवानी (उम्र 35 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी सिविल लाइन, हाल मुकाम जोरापारा अरविंद नगर, सरकंडा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 860/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Post Views: 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मार्च 2026 तक नक्सलवाद जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| ससुर-बहू की लव स्टोरी में ट्विस्ट, 56 साल के शकील ने कहा था- दवा कराने ले ज… – भारत संपर्क| PK की जनसभा में लोगों ने सिर पर क्यों रख ली कुर्सी, देख नेता भी रह गए…| DU Admission: ग्रेजुएशन दाखिला से जुड़ी चिंताएं होंगी दूर! वेबिनार में सवालों के…| जनजातीय गौरव उत्सव धरती आबा जनभागीदारी अभियान में जागरुकता…- भारत संपर्क