मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग…- भारत संपर्क

रायपुर 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। उन्होंने कहा कि सभी लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिए योग करें। श्री साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यपाल रमेन डेका ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना – भारत संपर्क न्यूज़ …| डांस पर बनी इस सुपरहिट फिल्म को पूरे हुए 10 साल, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी जमकर कमाई – भारत संपर्क| Viral Video: मम्मी की डांट से फूट-फूट कर रोई बच्ची, लेकिन कैमरा देखते ही बदल गया सीन!| लीड्स में पहले दिन ही टीम इंडिया की जीत हुई पक्की! जायसवाल और गिल के शतक है… – भारत संपर्क| अमर गायक किशोर कुमार के जन्मदिन पर होगी गायन प्रतियोगिता, 22…- भारत संपर्क