साफ सफाई कार्य में ठेकेदार बरत रहा लापरवाही, मानसून में जाम…- भारत संपर्क

0

साफ सफाई कार्य में ठेकेदार बरत रहा लापरवाही, मानसून में जाम नाली व गंदगी से बढ़ी समस्या

कोरबा। मानसून ने दस्तक दे दी है। रोजाना बारिश हो रही है। इसके बाद भी नाली की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी की नालियां मिट्टी से पटी हुई है। बावजूद इसके नाली सफाई और जाम हटाया नही जा रहा है। नाली जाम होने के कारण बारिश का गंदा पानी जमा हो कर सडक़ में बहती है। इससे संक्रमित बीमारी और मच्छर पनपने का भी खतरा बना बना हुआ है। साथ ही जाम पानी से बदबू भी आने लगती है। शारदा विहार कॉलोनी में नाली सफाई व्यवस्था ठप है। इसकी वजह से बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में नाली की सफाई नहीं की गई। नालियां कचरे में जाम पड़ी हुई है। इसकी वजह से बारिश होने पर पानी की निकसी नहीं हो पा रही है। इसे लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि बारिश से पहले सभी नालियों की सफाई की बात कही गई थी। लेकिन ताकि बारिश का पानी आसानी से निकासी हो सके। इसके बाद भी शारदा विहार में सफाई ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण कॉलोनीवासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*देव पब्लिक स्कूल एवं डी पी एस प्राइमरी बालाजी जशपुर में हर्षोल्लास के साथ…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी, कहा -“बेटी,…- भारत संपर्क| सोहेल ने भागकर शादी की, वो भी भाग गई… Salman Khan ने भाई के तलाक पर लिए मजे,… – भारत संपर्क| AC खरीदते वक्त ‘टन’ पर नहीं, बिजली बचाने और कूलिंग के लिए ये देखना है जरूरी – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व… – भारत संपर्क न्यूज़ …