सडक़ हादसे में दो खदानकर्मी घायल- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में दो खदानकर्मी घायल

कोरबा। एसईसीएल के दो कोल कर्मियों की बाइक अनियंत्रित होकर कुसमुंडा-बरमपुर के करीब फिसल गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि कुसमुंडा थानांतर्गत ग्राम पंचायत पाली पड़निया के रहने वाले एसईसीएल के दो कर्मी सत्यनारायण और सनत यादव दोपहिया वाहन से बरमपुर के पास स्थित शराब दुकान पहुंचे। दोनों ने शराब पी। यहां से बाइक लेकर कुसमुंडा की ओर जा रहे थे। शराब दुकान से बरमपुर चौक के बीच रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक फिसल गई दोनों सडक़ पर गिर गए। उनके पैरों में चोटें आई है। उनका उपचार जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी…- भारत संपर्क| Viral: कोबरा को जिंदा खा गई मुर्गी, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन| Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क