सूने मकान में हुई 50 हजार रुपए के समानों की चोरी- भारत संपर्क

0

सूने मकान में हुई 50 हजार रुपए के समानों की चोरी

कोरबा। सूने मकानों में चोरी की घटनाएं जारी हैं। चोरों ने पीपरपारा कोहड़िया के सूने मकान को निशाना बनाया। घर में घुसकर दो आलमारी के ताले को तोड़ दिया। चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।पुलिस ने बताया कि पीपरपारा कोहड़िया में दीपक पैकरा का मकान है। शनिवार को घर में ताला लगाकर दीपक परिवार के साथ कटघोरा के ग्राम जेंजरा चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी ने दीपक को घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दिया।दीपक परिवार के साथ घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दीपक के अनुसार चोरों का गिरोह मकान का ताला तोड़कर चांदी की कड़ा, चम्मच और कटोरी के अलावा घर से दाल, तेल सहित अन्य सामान ले गया है। चोरी किये गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। दीपक कोरबा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jaat के बाद अब क्या? यहां देख लीजिए सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट – भारत संपर्क| वक्फ पर मुसलमानों का आक्रोश स्वाभाविक, मायावती का राहुल गांधी पर बड़ा हमला – भारत संपर्क| दिल्ली-NCR में आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे पेड़; जानें कब…| क्या है JIO का Calendar Month Validity प्लान, आम लोगों को कैसे मिलेगा फायदा? – भारत संपर्क| JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन पेपर 1 की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से…