राम मंदिर परिसर से निकलेगी रथयात्रा- भारत संपर्क

0

राम मंदिर परिसर से निकलेगी रथयात्रा

कोरबा। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा के लिए बालको नगर क्षेत्र में उत्कल व हिंदू समाज तैयारी में जुटा हुआ है। बड़े पैमाने पर आयोजन यहां पर विगत कई वर्षों से हो रहा है। आयोजन समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि 27 जून को रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ यहां संपन्न होना है। रथ निर्माण की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को दोपहर बाद बेला कछार श्री राम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ भगवान की रथयात्रा प्रारंभ होगी। परंपरागत रूप से छेरा पहरा की विधि यहां पर पूरी कराई जाएगी और फिर भगवान के रथ को रस्सी से श्रद्धालु खींचेंगे। बालको नगर के रिहायशी इलाके से होते हुए रथ यात्रा बस स्टैंड के नजदीक गुंडिचा मंदिर पहुंचकर पूरी होगी। बताया गया कि अगले 10 दिन तक भगवान अपनी मौसी के यहां मेहमान के तौर पर रहेंगे और इस अवधि तक उनकी नित्य सुबह-शाम पूजा अर्चना संपन्न होगी। अंतिम दिवस वापसी यात्रा निकाली जाएगी और फिर भगवान अपने मूल मंदिर में पहुंचकर आरूढ़ होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘पैसे कम थे इसलिए गौरी ने…’ जब शाहरुख खान ने सुनाई थी पहला घर खरीदने की कहानी – भारत संपर्क| एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश – भारत संपर्क न्यूज़ …| आखिर अंडरग्राउंड क्यों हैं खामेनेई, जंग की तैयारी या जान जाने का डर? क्या है… – भारत संपर्क| *श्री जगन्नाथ महाप्रभु की निकलेगी भव्य रथ यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र…- भारत संपर्क