तेन्दूपत्ता बोनस गबन मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा 11 आरोपियों…- भारत संपर्क

अशोक कुमार पटेल, डी०एफ०ओ०, वनमंडल सुकमा के द्वारा लोकसेवक के पद पर पदस्थ होते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए वन विभाग के अधिकारियों एवं वनमंडल से संबंधित विभिन्न प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकगण एवं पोषक अधिकारीगण के साथ मिलकर अपने-अपने पदों का दुरूपयोग करते हुए आपराधिक षड़यंत्र कर वर्ष 2021 एवं वर्ष 2022 सीजन के तेंदुपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक हेतु संग्राहको को प्रदान किए जाने वाली राशि (करीब 7 करोड़) का एक बड़ा हिस्सा जो करोड़ो रुपयो में है, आपस में मिलकर संग्राहकों को वितरित न करने हुए किसी अभिव्यक्त या विधिवत् वैध संविदा का अतिक्रमण करके बेईमानी से उस सम्पत्ति का उपयोग या व्यपन करते हुए आपराधिक न्यास भंग करने एवं उसमें से कुछ राशि निजी व्यक्तियों को दिये जाने के संबंध में ब्यूरो में अपराध कमांक-26/2025, धारा-409, 120बी भादवि, दिनांक 08.04.2025 दर्ज किया गया है।
विवेचना में साक्ष्य पाये जाने पर आरोपीयान-04 वनकर्मी (03 उप वनक्षेत्रपाल एवं 01 वनरक्षक) चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, पोड़ियामी इड़िमा (हिडमा), मनीष कुमार बारसे, वनरक्षक एवं 07 प्रबंधक-पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मो. शरीफ, सी.एच. रमना (चिदूरी), सुनील नुप्पो, रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा एवं मनोज कवासी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
विदित हो कि पूर्व में अशोक कुमार पटेल, तत्का० वनमंडलाधिकारी / प्रबंध संचालक, वनमंडल सुकमा को दिनांक 17.04.2025 को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की विवेचना जारी है।
आरोपी पोड़ियामी इड़िमा
आरोपी- आयतू कोरसा
आरोपी चैतूराम बघेल
आरोपी मनीष बारसे
आरोपी देवनाथ भारद्वाज
आरोपी- सी.एच. रमना
आरोपी सुनील नुप्पो
आरोपी- रवि कुमार
आरोपी मो. शरीफ
आरोपी मनोज कवासी
आरोपी- सत्यनारायण
The post तेन्दूपत्ता बोनस गबन मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा 11 आरोपियों की गिरफ्तारी appeared first on .