निगरानी एवं गुंडा बदमाशों पर थाना बिल्हा पुलिस की सख्त…- भारत संपर्क



बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत निगरानी और गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग की जा रही है।
थाना बिल्हा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से क्षेत्र के कुल 09 निगरानी बदमाश और 19 गुंडा बदमाशों को प्रतिदिन शनिवार एवं रविवार को थाना बुलाकर उनकी उपस्थिति चेक की जा रही है। इसके साथ ही उनके गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ये तत्व प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों। इस हेतु आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इस अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है और बदमाशों में पुलिस कार्रवाई का भय व्याप्त है।
थाना बिल्हा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post Views: 6