मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में…- भारत संपर्क






रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव (वन) श्रीमती ऋचा शर्मा, छत्तीसगढ वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोंपज संघ श्री अनिल साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डेय,मुख्य वन संरक्षक श्री राजू अगासमणि भी उपस्थित थे।


Post Views: 3



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Microsoft के सर्वर पर साइबर हमला,100 से ज्यादा सरकारी ऑर्गेनाइजेशन बने शिकार – भारत संपर्क| गर्मी और मानसून में शिलाजीत खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें| Sarangarh News: प्राकृतिक सौंदर्य की आभा गोमर्डा अभ्यारण्य- माड़ोसिल्ली जलप्रपात मन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मिले अजय देवगन? जानें वायरल फोटो का सच – भारत संपर्क| लड़की ने अपने पसंद से किया निकाह… सरेआम मार दी गोली, जोड़े की मौत – भारत संपर्क