सड़क हादसे में नाबालिग की मौत- भारत संपर्क

0

सड़क हादसे में नाबालिग की मौत

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम नहीं हो रही है। दुर्घटनाओं में आए दिन लोग घायल व मृत हो रहे हैं। हरदीबाजार क्षेत्र के तिनठिनिकापरा अंडीकछार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चोढा निवासी विमल कुमार उर्रे उम्र 22 वर्ष अपने भतीजा गौरव पोर्ते के साथ बाइक से हरदीबाजार की तरफ जा रहे थे। तिनठिनिकापरा अंडीकछार के पास तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों घायल हो गए। ट्रैक्टर में पाइप लोड था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक पर केस दर्ज किया है। इसी तरह दर्री क्षेत्र के फर्टीलाइजर शराब दुकान के पास खड़ी बाइक को कार ने ठोकर मार दिया। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक डांडपारा दर्री निवासी गणेश धनवार उम्र 39 वर्ष की है। वह बाइक से अपने दोस्त के साथ शराब लेने गया था। बाइक क्रमांक सीजी 12 बीपी 5599 है। आरोपी कार क्रमांक सीजी 12 बीसी 3319 का चालक है।इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक् वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है।
बॉक्स
खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत
एक तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर मानिकपुर उरांव बस्ती का रहने वाला था। जिला अस्पताल पुलिस ने अस्पताली मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टीम इंडिया खत्म करेगी 35 साल का इंतजार, मैनचेस्टर में तब जाकर होगी जीत की न… – भारत संपर्क| ह्यूमिडिटी में लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप, अपनाएं ये टिप्स| बांग्लादेश में सत्यजीत रे का पैतृक घर तोड़ा, अब फजीहत हुई तो यूनुस सरकार ने दी ये… – भारत संपर्क| शिव के परमभक्त हैं भोजपुरी सिनेमा के ये 5 सितारे, तीसरे नंबर वाला तो हर बात पर… – भारत संपर्क| Viral Video: पानी में घुसकर जैगुआर ने मगरमच्छ को बनाया शिकार, 1 ही Reel में कैद हुए…