पीएमश्री स्कूलों में जल्द ही पहुंचेगी पुस्तकें, वितरण केंद्र…- भारत संपर्क

0

पीएमश्री स्कूलों में जल्द ही पहुंचेगी पुस्तकें, वितरण केंद्र में पहुंची पुस्तकें, विषयवार एकत्रीकरण का चल रहा काम

कोरबा। जिले के पीएमश्री स्कूलों में जल्द ही पुस्तकें पहुंचेगी। हाल ही में पुस्तकें वितरण केंद्र पहुंची है। अब वितरण केंद्र से विद्यालयों में पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें भी लगभग एक सप्ताह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। जिले में 10 पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) के अंतर्गत पढ़ाई होती है। सीबीएसई शिक्षा सत्र की एक अप्रैल से कक्षाएं प्रारंभ हो गई है, लेकिन विद्यालयों के पास पुस्तकें ही नहीं है। पुस्तकों के अभाव में विद्यार्थी काफी परेशान हैं। हाल ही में पुस्तकें के वितरण केंद्र कोरबा के अंधरीकछार स्कूल पहुंची है। यहां कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को वितरण करने वाले एनसीईआरटी की पुस्तकें है। कर्मचारी विद्यालयों में पुस्तकों के वितरण के लिए विषयवार एकत्र कर रहे हैं। इसके बाद पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इससे निजी स्कूलों की अपेक्षा पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई पीछे हो रही है। बताया जा रहा है कि अब तक चार स्कूलों में ही पुस्तकें पहुंची है। छह अन्य स्कूलों में वितरण की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर शिक्षक, विद्यार्थी के साथ ही अभिभावक भी चिंतित है। हालांकि कक्षाएं एक अप्रैल से 31 अप्रैल तक चली। इसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो गया। लेकिन प्रबंधन इस ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में भी पुस्तकें उपलब्ध नहीं करा सकी। 16 जून से पुन: कक्षाएं प्रारंभ हुई। इस दौरान भी विद्यार्थियों के पास पुस्तकें नहीं थी। अब पुस्तकें वितरण कक्ष तक पहुंच चुकी है। इसमें भी स्कूल और विद्यार्थियों को वितरण करने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एयर टू एयर किल्स 104… कितना ताकतवर है अमेरिका का ‘महाबली’ फाइटर, जो चीन को पिलाएगा… – भारत संपर्क| तखतपुर पुलिस ने तेलंगाना से नाबालिग को कराया मुक्त, आरोपी…- भारत संपर्क| रवींद्र जडेजा डर गए थे…लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय ऑलराउंडर पर बड… – भारत संपर्क| पैसा वसूल है Jio का ये प्लान, 601 रुपए में दे रहा 1 साल के लिए 5G डेटा – भारत संपर्क| ‘आगे मॉम- पीछे 4 बच्चे…’ परिवार के साथ नाइट वॉक पर निकली बाघिन, जंगल का V… – भारत संपर्क