नदी से बरामद की गई लाश, पहचान कार्रवाई में जुटी पुलिस- भारत संपर्क

0

नदी से बरामद की गई लाश, पहचान कार्रवाई में जुटी पुलिस

कोरबा। बारिश के मौसम में नदी नालों में घटनाएं हो रही हैं। इनके ओवरफ्लो होने पर पार होने के चक्कर में लोग लापता हो रहे हैं और बाद में उनके शव मिल रहे हैं। तान नदी में बहकर आए एक शव को पिछली मध्य रात्रि बाहर निकाला गया। बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरसिया के तान नदी में मछुआरों ने एक शव को बहते हुए देखा। उसकी स्थिति ऊपरी क्षेत्र में थी। मछुआरों की ओर से बांगो पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। मछुआरों और स्थानीय लोगों का सहयोग लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी का जल स्तर अधिक होने पर रात्रि लगभग 12 बजे शव को निकलने में सफलता मिली। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय रही। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।उसकी फोटो आसपास के थाना क्षेत्र में भेजे गए हैं और वहां से यह पता करवाया जा रहा है कि हाल के दिनों में कहीं कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Neelam Giri in Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने उड़ाया… – भारत संपर्क| Viral Video: जब बेटियों ने पापा को खिलाया घर का बना पिज्जा, देखने लायक है रिएक्शन| ‘हमने भारत को खो दिया’, ट्रंप के बयान का मतलब क्या? गलती का एहसास या नई चाल – भारत संपर्क| Satta Sammelan Madhya Pradesh: सत्ता सम्मेलन एमपी का कल सजेगा मंच, CM मोहन … – भारत संपर्क| *कलेक्टर रोहित व्यास ने शा.उ.मा.वि. करडेगा के प्राचार्य श्री गीता प्रसाद…- भारत संपर्क