कोरबा को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में आठवीं व प्रदेश में…- भारत संपर्क

0

कोरबा को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में आठवीं व प्रदेश में पाचवीं रैंकिंग, ओडीएफ डबल प्लस में भी वाटर प्लस का जुड़ा नया अध्याय

कोरबा। हमारा कोरबा सज संवर रहा है। साफ सफाई को लेकर आई जागरूकता और कार्रवाई के असर से कोरबा स्वच्छ हो रहा है। इसका परिणाम बेहतर स्वच्छता रैंकिंग के रूप में सामने आया है। स्वच्छ शहरों में छत्तीसगढ़ में हमारा कोरबा नगर निगम पांचवा साफ सुथरा शहर है। देश में निगम ने साफ सफाई में आंठवां रैंक हासिल किया है। इस वर्ष गार्बेज फ्री सिटी में 3 स्टार की रैंकिंग प्राप्त करने के साथ ओडीएफ डबल प्लस में भी वाटर प्लस का नया अध्याय जुड़ा है। इस बार भी स्वच्छता रैंकिंग में जहां देश में नगर निगम कोरबा को आठवां पायदान मिला है, वहीं प्रदेश में स्थान पाचवां है। वर्ष 2023 में निगम ने प्रदेश में दूसरा व देश में 26 वां स्थान हासिल किया था। इस लिहाज से प्रदेश में रैंकिंग कम हुई है। हम दूसरे से पाचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। हांलाकि देश की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। 26 से सीधे आठवें स्थान की छलांग लगाई है। स्वच्छ शहरों में छतीसगढ़ मे हमारा कोरबा नगर निगम का पांचवा साफ-सुथरा शहर है। देश में नगर निगम कोरबा ने साफ-सफाई में 8 वें पायदान पर रैंक हासिल किया है। नगर निगम ने स्वच्छता में किए अपने बेहतर प्रयास पर यह खास उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023 में देश के 446 शहरों में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिक निगम कोरबा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में दूसरा व देश में 26 वां स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष कोरबा गार्बेज फ्री सिटी में 3 स्टार की रैंकिंग प्राप्त करने के साथ ओडीएफ प्लस-प्लस में भी वाटर प्लस का एक नया अध्याय जोड़ने में कामयाब रहा है। नगर निगम की एक नई उपलब्धि के रूप में भविष्य में स्वच्छ सर्वेक्षण में एक नया मुकाम हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महापौर संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में भारत सरकार ेके महत्वपूर्ण स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए निगम के स्वच्छता से संबंधित सभी अधिकारियां व कर्मचारियों की टीम ने कमाल कर दिखाया है। मेहनत से गार्बेज फ्री सिटी प्रतिस्पर्धा में नगर पालिक निगम को 3 स्टार के रूप मे सफलता मिली है। साथ ही निगम ने ओडीएफ प्लस-प्लस मे वाटर प्लस का दर्जा प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल किया है।
नगर पालिक निगम ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत शासन द्वारा मार्च 2024 में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। 3 से 10 लाख जनसंख्या से ऊपर वाले देश के शहरों की केटेगरी में यह सर्वेक्षण किया गया । स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बडे शहर 3- 10 लाख जनसंख्या के वर्ग में 12000 में से 10564 अंक अर्जित किए हैं।
बाक्स
सभी का मिला सहयोग
महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक धार्मिक सगठनों व आम नागरिको के सहयोग से नगर निगम ने इन उपलब्धियों को हासिल किया है। हम सब मिलकर आगे और अधिक अच्छा कार्य करेंगे। सभी के सहयोग से अपने कोरबा शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना और अधिक सहयोग दें।
बाक्स
टीम को किया गया प्रेरित
खास उपलब्धि के अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक धनमोहन रात्रे, पंकज कुमार गवेल, एसबीएमएम आईएस ऑपरेटर नवीश गुप्ता को नगर निगम के थीम हमर सोनू के सफाई के राजा को देते हुए बधाई दी। आने वाले वर्ष में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए और अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mumbai Rains: बारिश का रेड अलर्ट, Boss की जिद ‘ऑफिस तो आना पड़ेगा’, मिला ऐसा जवाब कि…| शराब से तौबा क्यों कर रहे हैं अमेरिका के लोग? 90 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ जो अब हो… – भारत संपर्क| शहर में आवारा कुत्तों को आतंक, खौफ में राहगीर-वाहन चालक, 18 दिन में 93 लोगों को काटा – भारत संपर्क न्यूज़ …| War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, तो इस शख्स के 700 करोड़ की लग जाएगी वाट! – भारत संपर्क| PCB ने लिया बड़ा फैसला, 13 नए खिलाड़ियों को दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट – भारत संपर्क