हसदेव नदी पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, विधायक राठिया ने…- भारत संपर्क

0

हसदेव नदी पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, विधायक राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। ग्राम पंचायत कुदुरमाल में स्थित हसदेव नदी में आवागमन के लिए पुल का निर्माण किया गया है। उक्त पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। वर्षा ऋतु के दौरान झमाझम हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। कई स्थानों में भारी बारिश से पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुदुरमाल से होकर हसदेव नदी गुजरी हुई है। जिसके ऊपर आवागमन के लिए पुल का निर्माण पूर्व में किया गया था। पुल व रेलिंग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे कभी कभ बड़ा हादसा हो सकता है। मरम्मत के आभाव में गुजरने वाले लोग उफनती नदी में गिर सकते हैं। उक्त खतरे को देखते हुए तत्काल पुल व रेलिंग मरम्मत की मांग विधायक ने कलेक्टर से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| बिलासपुर में “सिपाही रक्षासूत्र” कार्यक्रम — कारगिल विजय…- भारत संपर्क| एक मंदिर के लिए भिड़ रहे थाईलैंड और कंबोडिया, ये है पूरी कहानी, भारत और चीन के लिए भी… – भारत संपर्क| Army Agniveer Result 2025: आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां…| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय…- भारत संपर्क