*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क

जशपुरनग। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल पर जिले के कुदमुरा पतराटोली, तहसील बगीचा निवासी मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया है। मुंबई में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ट्रेन से गिरने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। कुदमुरा पतराटोली के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले मृतक राम कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आकर उनका शव गृह ग्राम लाने में सहायता के लिए निवेदन किया था।

*संवेदनशीलता से मिली मदद बनी संबल*

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित पहल की और मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से लाने की कार्यवाही शुरू हो गई। आज सुबह लगभग सुबह साढ़े 4 बजे शव ट्रेन के माध्यम से झारसुगड़ा पहुंची। इसके बाद मुक्तांजली के माध्यम से उनका शव गृह ग्राम कुदमुरा पतराटोली लाया गया। किसी परिजन की असमय मृत्यु परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है, और वह भी जब ऐसी घटना घर से दूर घटित हो। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके यह परिवार की पहली इच्छा होती है। इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा की गई त्वरित और मानवीय पहल ने परिजनों को मानसिक संबल प्रदान किया।

*मुख्यमंत्री हर दुःख में बने रहते हैं सहभागी*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता एक जनप्रतिनिधि की नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका को दर्शाती है। प्रदेश का कोई भी नागरिक कठिनाई में हो, मुख्यमंत्री सदैव उसकी पीड़ा को महसूस कर सहयोग हेतु तत्पर रहते हैं। राम कुमार हरमा के परिजनों ने इस ऐसे कठिन समय में मदद के लिए मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति गहरा आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीख-पुकार, हड़कंप… अमेरिका में विमान के इंजन में लगी आग, 179 यात्रियों की ऐसे बची… – भारत संपर्क| AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने लगाया जीत का चौका, 200 की लड़ाई में वेस्टइंडीज को… – भारत संपर्क| बिहार का ये मासूम बच्चा गोविंदा चर्चा में, एक साल की उम्र में कैसे सांप को मार डाला?| क्या है Who-Fi टेक्नोलॉजी, कैसे हो रही जासूसी? प्राइवेसी पर मंडराया खतरा – भारत संपर्क| UPPSC RO/ARO Exam: प्रदेश के 2382 केंद्रों पर आरओ-एआरओ परीक्षा आज, सुरक्षा के…