ट्रंप की धमकी के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर, लेकिन थाई नेता ने रखी ये शर्त… – भारत संपर्क

0
ट्रंप की धमकी के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर, लेकिन थाई नेता ने रखी ये शर्त… – भारत संपर्क
ट्रंप की धमकी के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर, लेकिन थाई नेता ने रखी ये शर्त...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

पिछले 4 दिनों से जारी थाईलैंड-कंबोडिया जंग में शनिवार रात युद्धविराम हो गया है. चार दिनों आक्रामक थाईलैंड ने ये सीजफायर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कॉल पर किया है. थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तत्काल युद्धविराम लागू करने का प्रस्ताव रखा है. वेचायाचाई ने अमेरिकी पक्ष की चिंता और सद्भावना के लिए आभार जताते हुए कहा कि थाईलैंड सैद्धांतिक रूप से युद्धविराम को स्वीकार करता है, लेकिन कंबोडिया को गंभीरता दिखानी होगी.

थाई नेता ने कंबोडिया से ‘साफ प्रक्रिया और ठोस उपाय’ अपनाने को कहा है. अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश की और उनके बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की बात कही है.

युद्ध विराम के लिए थाईलैंड की शर्त

वेचायाचाई ने सख्त लहजे में कहा कि युद्धविराम केवल तभी संभव है जब कंबोडिया विवादित सीमा क्षेत्र से सैन्य गतिविधियां रोके और थाईलैंड के साथ सीधी बातचीत करे. उन्होंने ट्रंप से अनुरोध किया कि वह कंबोडियाई नेतृत्व को यह संदेश पहुंचाएं.

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध

पिछले कुछ दिनों से थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा में घुसकर फु मकुएआ चोटी पर कब्जा जमाया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच भारी गोलाबारी हुई. इस संघर्ष में 1.35 लाख से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं. हालांकि सीजफायर की खबर राहत लेकर आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bank Holidays: अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए…- भारत संपर्क| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा की…- भारत संपर्क| तालापारा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सैकड़ों मरीजों…- भारत संपर्क| “सुरक्षित सुबह” अभियान को मिला रहा व्यापारियों का समर्थन, मरिन ड्राइव रोड पर CS… – भारत संपर्क न्यूज़ …| हेड ऑफ स्टेट्स: हॉलीवुड के पर्दे से निकलती अमेरिकी कूटनीति की नई पटकथा – भारत संपर्क