अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी, कई इलाकों…- भारत संपर्क

0

अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी, कई इलाकों में अभी भी चल रही धान की रोपाई

कोरबा। किसान हरेली तक खेती बाड़ी का काम पूरा कर लेते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से किसान हरेली तक धान की बोआई और रोपाई के काम को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार भी हरेली तक जिले में शत फीसदी धान की बोआई-रोपाई पूरी नहीं हो सकी है। कई इलाकों में अभी भी धान की रोपाई हो रही है। इस सावन के दूसरे पखवाड़े में आसमान से खूब पानी बरस रहा है। बारिश की बूंदे धान की फसल के लिए अमृत बनकर धरती पर गिर रही हैं। इससे खेतों में बहार है। धान के पौधों की पत्तियां तेजी से बढ़ रही हैं। बादलों के बरसने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो इस बार धान की बंपर पैदावार हो सकती है। इधर, बारिश की बूंदे जैसे- जैसे बरस रही हैं, उसकी रफ्तार से धान की रोपाई आगे बढ़ रही है। जिले में अभी तक लगभग 70से 75 फीसदी खेतों में धान की रोपाई का काम पूरा हो गया है। किसानों का कहना है कि सावन में धान की रोपाई पूरी हो जाएगी। बोआई का काम पहले ही पूरा हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*कलेक्टर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को दी चेतावनी विकास कार्यों में…- भारत संपर्क| Viral: स्कैमर करने जा रहा था स्कैम, बंदे ने बातों-बातों में पलट दिया पूरा गेम| Film On Dementia: याददाश्त ने छोड़ा साथ पर साथी ने थामा हाथ… सैयारा ही नहीं ये… – भारत संपर्क| लियोनल मेसी के बॉडीगार्ड को मिली इस गुस्ताखी की सजा, झेलना पड़ेगा बैन – भारत संपर्क| इजराइल के दोस्त की मदद से तुर्की पहुंचा रहा सीरिया तक नेचुरल गैस, ईरान के लिए झटका… – भारत संपर्क